Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ केस में एक और बड़े खुलासे से मचा हड़कंप! | Breaking News – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 25-10-26 14:39
Tiger Shroff Firing Case:  बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले में पुलिस ने इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके बाद पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 11 बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया संदिग्ध कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को आर्थिक और लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराता था. वहीं, जांच के दौरान गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में आरोपियों की भूमिका और उनके आपसी संपर्कों की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, इंदौर से हिरासत में लिए गए संदिग्ध पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को मदद पहुंचाने का आरोप है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने में किस-किस की क्या भूमिका रही और आरोपियों के बीच किस तरह संपर्क बना हुआ था.
ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: खादी से आदिवासी उत्पादों तक, PM Modi ने की लोकल खरीदने की अपील!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News