26 से 30 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स पर होगा इन 7 फिल्मों -सीरीज का धमाका, घर बैठे एन्जॉय कीजिए फेस्टिव सीजन – Hindustan

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते धमाका होने वाला है। 7 जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस फेस्टिव हफ्ते में अगर थिएटर में मूवी का प्लान नहीं बन पाए तो घर बैठे नेफ्लिक्स पर इन फिल्मों और सीरीज को एन्जॉय किया जा सकता है। इस हफ्ते कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

मिनिमम वेज ये एक सीरीज है जो 26 अक्टूबर यानी कल सोमवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज की कहानी आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर लिखी गई है। ये एक 28 एपिसोड की सीरीज है जिसके पहले 14 एपिसोड कल से देखे जा सकते हैं। बाकी के 14 एपिसोड बाद में रिलीज किए जाएंगे।

टीवी सीरीज फ्रेंड्स के एक्टर मैथ्यू पैरी पर तीन पार्ट की एक डॉक्यूमेंट्री बनी है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी लाइफ बारे में दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को 27 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

एक स्पेनिश डार्क कॉमेडी हॉरर और मिस्ट्री से भरी फिल्म आ रही है जिसका नाम है द बर्थडे। इस फिल्म की कहानी एक में लीड एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनता है। इस फिल्म को 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

एक तमिल वेब सीरीज अक्का आ रही है। सीरीज 1980 के इर्दगिर्द रची गई गई है। फिल्म में एक ऐसा शहर दिखाया जाता है जहां औरतों का दबदबा है। इस सीरीज में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश जैसे एक्टर्स ने काम किया है। इस सीरीज को 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

आने वाले हफ्ते में एक जबरदस्त स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीजए कपल ऑफ लाइज आने वाली है।सीरीज की कहानी एक अमीर कपल पर बेस्ड है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर से देख सकते हैं।

एक हिंदी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है।इस फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के इर्दगिर्द घूमती है जो दिवाली मनाने के लिए एक साथ आता है। इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी,आयशा रजा मिश्रा, अभय कॉल, तराना राजा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म को 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Collision Course नाम की एक स्पेनिश फिल्म आने वाले हफ्ते में दस्तक देने वाली है। ये एक थ्रिलर फिल्म है जिसे डेनियल सांचेज़ ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News