नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण को उठाई आवाज – Hindustan

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकारी, सहकारी, अर्ध सरकारी चीनी मिलों को सुनियोजित तरीके से बंद कराने में लिप्त अधिकारियों की जांच कराई जाए। इसके अलावा किसानों की बकायेदारों शुगर मिलों को गन्ना आवंटित कराने सहित पिछले तीन वर्षों से अधिक एक ही पद पर गन्ना आयुक्त कार्यालय में जमे अधिकारियों को हटाने की मांग की है। साथ ही कहा बिलाई चीनी मिल के पर्याप्त सेंटर नहीं कटे हैं। इसमें लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।किसान नेता दिगम्बर सिंह ने चिट्ठी में कहा कि दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल, मोरना तथा नजीबाबाद चीनी मिल की गन्ना उपलब्धता, विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण की स्थिति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्ययोजना जारी हो।

पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश में गन्ना विभाग द्वारा सरकारी एवं सहकारी चीनी मिलों को सुनियोजित तरीके से गन्ना सुरक्षण आदेश के माध्यम से बंद करने का संगठित अपराध किया जा रहा है। सरकारी सहकारी चीनी मिलों के रिजर्व एरिया में भी भ्रष्टाचार के चलते निजी मिलों को क्रय केंद्र आवंटित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में सहकारी संघ की द गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना जनपद मुजफ्फरनगर,नजीबाबाद शुगर मिल जनपद बिजनौर का विस्तारीकरण स्वीकृत होने के बाद केवल गन्ना कम होने के कारण रोक दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News