देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़ी टिक्कर है. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर और बिहार की 8 सीटों पर रिजल्ट आना है.
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर रिजल्ट आना है. इसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा, मेरठ और वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं. इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जा रही है. संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है. लखनऊ में स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 7 में हो रही है. वहीं लखनऊ में शिक्षक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 8 में हो रही है.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी सीट शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है.
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो उसकी 5 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
बिहार: एमएलसी चुनाव पर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार बी. मोहन कुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें थोड़ी देरी होगी. देखिए, चुनाव आते-जाते रहते हैं, जीत-हार होती रहती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है. मैं चुनाव जीत भी सकता हूं और हार भी सकता हूं, लेकिन मैं उस उद्देश्य को कभी नहीं भूलूंगा जिसके लिए मैं इस चुनाव में खड़ा हुआ हूं.’
Muzaffarpur, Bihar: On MLC elections, B. Mohan Kumar, Jan Suraaj Party candidate, Tirhut Graduates’ Constituency, says, “…As for the counting, I feel it will start a bit late. Look, elections will come and go, there will be wins and losses—that is not important. I may win the election, I may lose the election, but I will never forget the purpose for which I have stood in this election…”
उत्तर प्रदेश में 11 MLC सीटों के लिए काउंटिंग जारी, यूपी में पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. लखनऊ की खंड शिक्षक क्षेत्र से पहले राउंड में बीजेपी के उमेश द्विवेदी 30 वोट से आगे चल रहे हैं. सपा के प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे नंबर पर हैं.
#BREAKING | यूपी में 11 MLC सीटों के लिए काउंटिंग जारी, यूपी में पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में देखिए ‘चार की चाल’ रोमाना ईसार खान (@romanaisarkhan) के साथ | https://t.co/SMm0dUypVm #UP #MLC #Election #BJP #SP #ABPNews https://t.co/h76SOkXIGO
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.