यूपी की बड़ी खबरें: वाराणसी में रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटा, भीषण आग लगी; 2KM तक सुनाई दी आवाज – Dainik Bhaskar

वाराणसी में बुधवार रात रेलवे क्रॉसिंग के पास गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। शिवपुर क्षेत्र में संजय तिवारी की दुकान में हुए धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। चश्मदीदों के मुताबिक, 10-15 मिनट के अंतराल पर तीन
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान में चूल्हा मरम्मत के नाम पर बड़े स्तर पर गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। हालांकि, अवैध रिफिलिंग और विस्फोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर…
उन्नाव में बेसमेंट की शटरिंग खोलते समय स्लैब गिरा, 2 मजदूरों की मौत; 1 घायल
उन्नाव में निर्माणाधीन मकान में स्लैब और सीढ़ी का हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर बेसमेंट में बने जीने की शटरिंग खोल रहे थे। अचानक हिस्सा ढहने से तीन मजदूर मलबे में दब गए।
वहीं राहत एवं बचाव दल ने सरिया काटकर और कंक्रीट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल को भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना बुधवार दोपहर पौने दो बजे घोंघी रौतापुर ग्राम पंचायत स्थित रायल सिटी प्लाटिंग की है। पढ़ें पूरी खबर…
गुलमोहर ग्रींस के 2 टावर गिराए जाएंगे; GDA के VC को फटकार, हाईकोर्ट ने बिल्डर पर 25 लाख जुर्माना लगाया
गाजियाबाद के ‘गुलमोहर ग्रीन्स’ सोसाइटी के 2 टावर गिराए जाएंगे। ध्वस्तीकरण के खर्च की वसूली बिल्डर से होगी।
यह आदेश जस्टिस सरल श्रीवास्तव और जस्टिस सुधांशु चौहान की डिविजन बेंच ने दिया। हाईकोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के VC को फटकार भी लगाई है। साथ ही बिल्डर पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। पढ़िए पूरी खबर
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News