Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के बजरंग बिहार कॉलोनी निवासी किसलय अपहरण कांड में अहियापुर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों शातिरों में से एक पारू थाना के छाप निवासी अनुकूल सिंह इस अपहरण का नामजद आरोपित है। गन्नीपुर निवासी उसका साथी हथियार का बड़ा सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से किसलय के अपहरण के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
अब तक किसलय का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों को आशंका है कि उसके साथ अनहोनी घटना हो चुकी है। लेकिन, जब तक अपराधियों से पूछताछ में साक्ष्य नहीं मिल जाते, तब तक पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करेगी। किसलय के अपहरण का केस उसकी मां कुमारी नीतू ने अहियापुर थाने में दर्ज कराया था। वह कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को अनुकूल ने कॉल कर किसलय को बुलाया था। किसलय अपनी बाइक से घर से निकला था, उसके बाद वह वापस नहीं आया।
किसलय की मां जब अनुकूल के पताही स्थित सीमेंट-बालू की दुकान पर पूछताछ करने गईं तो उसने बताया कि छह सितंबर को चार बजे भोर तक ही किसलय उसके साथ था। उसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी नहीं है। खोजबीन के दौरान नीतू को जानकारी मिली कि गन्नीपुर स्थित शंकर लॉज में किसलय का विवाद कुख्यात गैंगस्टर सुमन श्रीवास्तव और पवन श्रीवास्तव से हुआ था। इसके बाद से किसलय लापता हो गया। उसकी बाइक की भी तलाश पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले में एसआईटी का गठन किया है, जो किसलय का सुराग ढूंढ़ रही है। एसआईटी के अधिकारी हिरासत में लिए गए दोनों हिस्ट्रीशीटर से गहन पूछताछ कर रहे हैं, ताकि कोई ठोस सुराग मिल सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए एक आरोपित का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों से पूछताछ में किसलय के अपहरण की गुत्थी सुलझ सकती है और उसकी बाइक का पता भी चल सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play