बुहाना की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच के लिए वोटिंग: 99 केंद्रों पर 95,104 मतदाता डाल रहे वोट; नतीजे आज… – Dainik Bhaskar

राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हो रहा है। बुहाना पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगी हैं। सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट और समर्थन मांगते नजर आए।
आज मतदाता सरपंच और पंच, दो पदों के लिए वोट डाल रहे हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को उन्होंने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान किया था।
मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। नतीजे आज शाम से देर रात तक घोषित किए जाएंगे।
बुहाना पंचायत समिति में कुल 99 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 95,104 मतदाता हैं, जिनमें 49,747 पुरुष और 45,357 महिलाएं हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News