Chakradharpur News: मनोहरपुर प्रखंड के छोटा नागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाधा गांव में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के किसी बड़े नापाक मंसूबे को नाकाम करते हुए पुलिस ने एक नाला के पास से दो जिंदा आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल व सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के जवानो द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बहदा गांव के आसपास के इलाके में सघन छानबीन अभियान चलाया। इसी तलाशी के दौरान पुलिस को नाले के समीप छिपाकर रखे गए दोनों खतरनाक विस्फोटक मिले।
सुरक्षा के मद्देनजर और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बम निरोधक दस्ते की मदद से या स्थानीय स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस ने मौके पर ही दोनों आईईडी बमों को नष्ट कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश विफल हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है ताकि असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play