Bareily News: कैनविज चिटफंड कंपनी के जरिये निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर फरार हुए कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और एजेंट के खिलाफ थाना बिथरी में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब इस गैंग के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों की संख्या 101 हो चुकी है। मगर कन्हैया गुलाटी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। बिथरी चैनपुर के गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने इस रिपोर्ट में शाहदाना निवासी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और एजेंट इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी हरेंद्र प्रकाश पटेल को नामजद किया है। प्रमोद का कहना है कि हरेंद्र पटेल उनके घर आया और कैनविज में निवेश करके अच्छा मुनाफा कराने का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गए और दस लाख रुपये का निवेश कर दिया। उनकी मां दुलारो देवी के नाम से 55 लाख और भाई प्रदीप कुमार के नाम से भी दस लाख रुपये निवेश किए गए। निवेश के बदले उन्हें चेक दिए गए और 22 महीने में रकम दोगुनी का वादा किया। मगर अब कन्हैया गुलाटी परिवार समेत फरार हो गया है। कुछ समय पहले तक व्हाट्सएप के जरिये बात हो रही थी। अब वह भी बंद हो गई है। इस पर उन्होंने कोर्ट में शिकायत कर थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ईओडब्ल्यू, ईडी और एसआईटी कर रही जांच
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
वर्तमान में बरेली के 12 थानों में कंपनी और उसके संचालकों के खिलाफ कुल 101 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कैनविज कंपनी के खिलाफ पूर्व में दर्ज 62 मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित हो चुकी है। बाकी मुकदमों की जांच एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। यह एसआईटी 12 मुकदमों की विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर चुकी है, अन्य मामलों की जांच अभी चल रही है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस प्रकरण में केस दर्ज करके जांच कर रही है।
50 हजार के इनामी गुलाटी का कोई सुराग नहीं
निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हुए इस गिरोह के सरगना कन्हैया गुलाटी का अब तक कोई सुराग नहीं है। उसके कुछ छोटे एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है लेकिन गुलाटी और उसके मुख्य एजेंट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
कैनविज प्रकरण को लेकर दर्ज 101 मुकदमों में से 62 की जांच ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर हो गई है। 12 मुकदमों में एसआईटी ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। बाकी मुकदमों की विवेचना अभी जारी है।
– मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक एवं एसआईटी प्रभारी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play