Sambhal News: संभल में डेयरी संचालकों पर सख्ती, सुबह सात बजे से पहले पहुंचाने होंगे पशु – Hindustan

Sambhal News: शहर में संचालित डेयरियों से फैलने वाली गंदगी और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी कर डेयरी संचालकों के लिए कई निर्देश निर्धारित किए हैं। इसके तहत डेयरी संचालकों को अपने पशुओं को सुबह सात बजे से पहले निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी। वहीं, डेयरी में 15 से अधिक पशु रखने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डेयरी संचालक पशुओं को चारा खिलाने और तालाब में नहलाने के लिए नगर पालिका परिषद संभल की ओर से निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा किसी अन्य मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर नगर पालिका की ओर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
आदेश के मुताबिक, डेयरियों में रहने वाले पशुओं का गोबर और अन्य गंदगी नगर पालिका परिषद की ओर से उठवाई जाएगी। इसके एवज में डेयरी संचालक को प्रति पशु प्रतिदिन 50 रुपये का भुगतान करना होगा। नगर पालिका को इस व्यवस्था के लिए टीम गठित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही 15 से अधिक पशु रखने वाले डेयरी संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी प्राप्त करनी होगी। डेयरी संचालन में पानी के इस्तेमाल के लिए भूगर्भ जल विभाग से भी अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका को सभी डेयरी संचालकों को इन निर्देशों का पालन कराने और पशुओं के गोबर का नियमित उठान सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की अनुपालन रिपोर्ट भी स्पष्ट आख्या के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य शहर में डेयरियों से होने वाली गंदगी, जलभराव और अव्यवस्था पर नियंत्रण करना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News