'कांग्रेस लगातार तीन चुनाव क्यों हारी?', दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली से पहले किरेन रिजीजू ने पूछे सवाल – kiren rijiju poses questions ahead of the india bloc rally in delhi news in hindi – Jagran

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में इंडी गठबंधन की महारैली से पहले कांग्रेस से पांच तीखे सवाल पूछे हैं। …और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के कांग्रेस से पांच सवाल।
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से 5 बड़े सवाल पूछे।
इंडी गठबंधन की दिल्ली महारैली से पहले चुनौती।
कांग्रेस की लगातार हार और चुनाव आयोग पर सवाल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने जा रही इंडी गठबंधन की महारैली को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है।
ऐसे में इस महारैली ठीक एक दिन पहले, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी के सामने 5 बड़े और कड़े सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी है।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस की महारैली से पहले पहला सवाल पूछा कि जब 2014 के लोकसभा चुनाव उस चुनाव आयोग द्वारा कराए गए थे, जिसके सदस्यों को कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए (UPA) सरकार ने ही नियुक्त किया था, तो ऐसे में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर कैसे सिमट गई थी?
रिजिजू ने पूछा कि वर्तमान CEC ज्ञानेश कुमार 2024 के आम चुनावों के समय मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे उन्हें चुनाव से ठीक पहले EC नियुक्त किया गया था और 2025 में शीर्ष पद पर प्रमोट किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस 2024 का चुनाव क्यों हार गई और उसे लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना क्यों करना पड़ा?
केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि यदि कांग्रेस का यह दावा है कि चुनाव भाजपा के पक्ष में मैनेज किए जाते हैं, तो क्या कांग्रेस पार्टी उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा दिलवाएगी और जनता से माफी मांगेगी, जहां 2014 से 2026 के बीच कांग्रेस या उसके सहयोगियों की सरकारें बनी हैं?
किरेन रिजजू ने आगे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वोटर लिस्ट से अवैध प्रवासियों, मृत व्यक्तियों और अपनी जगह बदल चुके लोगों के नाम हटाए जाने चाहिए या नहीं?
इसके अलावा पांचवा सवाल रिजिजू ने पुराने संशोधनों को लेकर पूछा। उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग की तरफ से इससे पहले की गई 8 ऐसी ही रिविजन प्रक्रियाएं भी ‘अवैध’ थीं?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News