Varanasi News: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के क्रियान्वयन पर जोर – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, पमुख संवाददाता। केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, आजमगढ़ रोड लमही में कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए आम जनमानस की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026’ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के तहत शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के क्रियान्वयन में लोकसेवकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लोकसेवकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रहरी के रूप में कार्य करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने में सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकसेवकों के अनुचित आचरण, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, सरकारी कार्यों में अनियमितता और रिश्वत मांगने जैसी शिकायतों के संबंध में भी जानकारी दी। शिकायत और प्रार्थना पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना देने के साथ रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान विजयमल सिंह यादव, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी वशिष्ठ मिश्रा समेत सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की। इससे पहले 30 अक्टूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एम्स की निदेशक प्रो. अनिता जैन और मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. प्रबल जोशी की उपस्थिति में चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सतर्कता संबंधी निर्देशों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News