LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'महाभियोग', खड़गे के घर जुटने लगे INDIA ब्लॉक के दिग्गज – AajTak

Feedback
इंडिया ब्लॉक नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक सार्वजनिक ‘इम्पीचमेंट’ करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियां शामिल होंगी. कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगा. इसे संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित किया जाएगा.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगी. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे. अलग-अलग पार्टियों के करीब 30 वक्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है.
 
राहुल गांधी कार्यक्रम के अंत में अपनी बात रखेंगे.
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge The INDIA bloc to hold a public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar shortly https://t.co/MRT5qik1uM
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. विपक्ष का यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर है.
#WATCH | Delhi: Visuals from Indira Bhawan, the Congress headquarters, where buses have arrived ahead of tomorrow’s INDIA bloc rally at Ramlila Maidan. https://t.co/sS59C0iswx
यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था. अब यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले एक तरह के ‘कर्टन रेजर’ के तौर पर भी काम करेगा.
इंडिया ब्लॉक के कार्यक्रम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ आजतक पर मिलेगी. पल-पल की ताजा खबरों और सभी अहम अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News