Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत की प्रांत कार्य समिति की बैठक में प्रांत संगठन मंत्री दीपेश ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी जिला और प्रखंड समितियों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में संस्कार प्रमुख, संपर्क प्रमुख, सेवा प्रमुख, विशेष संपर्क प्रमुख और प्रचार-प्रसार प्रमुख की नियुक्ति को गति देने और जिला स्तर पर नियमित मासिक बैठकें करने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया।
बैठक में प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया और प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में सोशल मीडिया विस्तार, दुर्गा वाहिनी, सेवा प्रकल्प, विशेष संपर्क, धर्माचार्य संपर्क और विमर्श समूहों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के पदाधिकारियों को हित चिंतक अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक की शुरुआत श्रीराम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर की गई। इसमें प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव, मंगल देव चौबे और प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित गोरक्ष प्रांत के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अशोक सिंघल जन्म शताब्दी पर फोकस
बैठक का मुख्य एजेंडा श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और हित चिंतक अभियान को प्रखंड स्तर तक प्रभावी बनाने का रहा। इस अवसर पर अशोक सिंघल पर आधारित एक पुस्तक और ‘हिंदू विश्व’ के विशेषांक का प्रांत में लोकार्पण हुआ। प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने समाज के उत्थान के लिए निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का आह्वान किया। बैठक में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को सजग रहने और सामाजिक जागरूकता पर ध्यान देने को कहा गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play