सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! साल भर में पहली बार इतने नीचे आए दाम, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 31-10-26 14:17
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने सर्राफा बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट तक हलचल मचा दी है. शुक्रवार रात अचानक हुई बिकवाली के चलते दोनों कीमती धातुओं के भाव पिछले 12 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए. चांदी की कीमत में एक ही झटके में 10 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 4,200 रुपये तक सस्ता हो गया. लगातार ऊंचे दामों के कारण खरीदारी टाल रहे लोगों के लिए यह गिरावट राहत की खबर लेकर आई है. हालांकि, बाजार में आगे कीमतों का रुख क्या रहेगा, इस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
MCX पर सोने-चांदी में मची हलचल
शुक्रवार रात करीब 8 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान अचानक तेज बिकवाली देखने को मिली. दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी करीब 5 फीसदी टूटकर 10 हजार रुपये से अधिक सस्ती हो गई. गिरावट के बाद इसका भाव 1,78,900 से 1.79 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया. सोने की कीमतों में भी बड़ी कमजोरी आई. MCX पर सोना करीब 3 फीसदी यानी 4,200 रुपये गिरकर 1,38,250 से 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ गया. इस गिरावट के साथ दोनों धातुओं ने करीब एक साल का निचला स्तर छू लिया.
विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतें लुढ़कीं
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला. विदेशी बाजार में सोने की कीमत 3.3 फीसदी से ज्यादा गिर गई और यह 3,900 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसलकर करीब 3,880 डॉलर के सालाना निचले स्तर तक पहुंच गया. कारोबार के दौरान सोना 2.79 फीसदी की गिरावट के साथ 3,921.32 डॉलर प्रति औंस पर भी देखा गया. पिछले साल अक्टूबर के बाद पहली बार सोना इस स्तर के करीब पहुंचा है. वहीं, चांदी भी करीब 5.12 फीसदी टूटकर 49 से 49.70 डॉलर प्रति औंस के दायरे में आ गई. बाजार के तकनीकी रुझानों के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2025 के 3,886 डॉलर वाले सपोर्ट स्तर के टूटने से कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है.
24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव
सोने की कीमतों में गिरावट का असर सर्राफा बाजार के रेट पर भी दिखाई दे रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर करीब 1.05 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. दूसरी ओर, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव IBJA पर 1,81,344 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. ध्यान रहे कि ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है.
आखिर क्यों अचानक गिर गए सोने-चांदी के दाम?
कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे बाजार के जानकार मुनाफावसूली के साथ अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़ों को भी अहम वजह मान रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की आर्थिक विकास दर यानी GDP के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जबकि महंगाई का दबाव अब भी बना हुआ है. इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने भी सोने पर दबाव बनाया है.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेत मिलने से भी निवेशकों की चिंता बढ़ी है. ऊंची ब्याज दरों की आशंका में सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों की मांग प्रभावित हो सकती है. ऐसे माहौल में कुछ निवेशक सोने और चांदी से पैसा निकालकर दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. इसी के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका, कोर्ट मास्टर के पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News