Sonbhadra News: किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा बीज – Hindustan

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रबी की बुआई के सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिले के राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं, चना, मटर और सरसों का कुल 4645.40 कुंतल बीज पहुंच गया है। किसानों को यह बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। नवंबर से बीज का वितरण शुरू करने की तैयारी है। बीज लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज वितरित किया जाएगा। इससे किसानों को रबी की प्रमुख फसलों की बुआई के लिए समय से बीज उपलब्ध हो सकेगा। जिले में सबसे अधिक गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया है। राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं का 3144 कुंतल बीज पहुंचा है। इसके अलावा चना का 1258 कुंतल, मटर का 235 कुंतल और सरसों का 8.40 कुंतल बीज उपलब्ध हुआ है। इस तरह कुल 4645.40 कुंतल बीज किसानों को अनुदान पर वितरित किया जाएगा। बीज की उपलब्धता होने से रबी की बुआई के लिए किसानों को सहूलियत मिलेगी। किसानों को बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने के बजाय कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारों से अनुदान पर बीज लेने का मौका मिलेगा। शासन की ओर से बीज वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उपलब्धता के अनुसार उन्हें बीज दिया जाएगा। वितरण में पहले आओ, पहले पाओ का नियम लागू रहेगा। ऐसे में किसान समय से आवेदन कर बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारों पर बीज पहुंचने के बाद अब वितरण की तैयारी की जा रही है। नवंबर से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
चना, मटर और सरसों की मिनीकिट किसानों को मुफ्त में मिलेगी
सोनभद्र, संवाददाता। रबी की फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को चना, मटर और सरसों की मिनीकिट भी नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 535.40 कुंतल मिनीकिट बीज उपलब्ध हुआ है। इसमें चना का 412 कुंतल, मटर का 50 कुंतल और सरसों का 73.40 कुंतल बीज शामिल है। किसानों को मिनीकिट उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
मिनीकिट बीज का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले किसानों के बीच पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा। इसके तहत पात्र किसानों को बिना किसी शुल्क के मिनीकिट उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर रबी की फसलों की खेती को प्रोत्साहित करना है। किसान समय से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कोट…
रबी की बुआई के लिए किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर राजकीय बीज भंडारों से बीज का वितरण किया जाएगा। बीज उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जो ऑनलाइन आवेदन किए हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों को बीज दिया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त में मिनीकिट भी किसानों को मिलेगा।
– संदीप कुमार मौर्य, अपर जिला कृषि अधिकारी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News