भारी बर्फबारी के बाद नेपाल के डोल्पा में लापता हुए 6 भारतीय टूरिस्ट, रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मांग – AajTak

Feedback
नेपाल के डोल्पा जिले में भारी बर्फबारी के बीच शे-फोक्सुंडो झील की ओर जा रहे 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. वहीं, अब रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि नुमला पास और बगला पास के इलाके में उनसे संपर्क टूट गया. ये दोनों दर्रे शे-फोक्सुंडो के वार्ड नंबर 4 और 8 के बीच स्थित हैं.
स्थानीय गाइड को आशंका है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं.
स्थानीय लोगों ने पहले ही पर्यटकों को चेतावनी दी थी कि बर्फबारी के कारण पहाड़ी रास्तों को पार करना मुश्किल होगा. इसके बावजूद पर्यटक आगे बढ़ गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वापसी के दौरान वे बर्फ में फंस गए.
डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी जुनु हमाल ने बताया कि पर्यटक धो से फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे, तभी वे बर्फ में फंस गए. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें पहाड़ पार करने में होने वाली कठिनाइयों के बारे में आगाह किया था, लेकिन वे आगे बढ़ गए और अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
शे-फोक्सुंडो गांवपालिका के अध्यक्ष धावा साम्दुक गुरूग के अनुसार, वार्ड नंबर 4 और 8 के बीच स्थित दर्रों में मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं है. संचार सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटकों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है.
तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मांग
डोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिल राज गिरी ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, 6 भारतीय पर्यटकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि तलाश और बचाव अभियान के लिए संबंधित निकायों से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है.
ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण तलाशी और बचाव अभियान में कठिनाई हो रही है. इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने और बर्फ की मोटी परत के कारण पर्यटकों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है.
मुख्य जिला अधिकारी हमाल ने बताया कि लापता पर्यटकों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली सेना की एक टीम भी तैनात की गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News