Meerut News: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए रविवार को मेरठ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस की ओर से मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए नेताओं को बसें उपलब्ध कराई गई थीं। हालांकि, अधिकांश कांग्रेस और सपा नेता अपने निजी वाहनों से ही कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने पहुंचे।कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंतजार अली, एसके शाहरुख, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, उपाध्यक्ष रीना शर्मा, सपना सोम, विनोद सोनकर, योगी जाटव, नईम राणा समेत कई नेता कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए।
कांग्रेस के कई नेता रात में ही कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंच गए थे।वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पंडित प्रवीन वशिष्ठ, जानू चौधरी, प्रदीप कसाना, मेहताब मूसा, सम्राट मलिक और हैविन खान समेत कई सपा नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play