Chandauli News: जिम से घर लौट रहे किशोर पर लोहे की रॉड और फाइटर से हमला, हालत गंभीर – Hindustan

Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक स्थित जिम से शनिवार की देर शाम घर लौट रहे 14 वर्षीय किशोर पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। इसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और आधा दर्जन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सरेसर निवासी आस मुहम्मद का पुत्र नूर आलम शनिवार की देर शाम मुगलचक स्थित एक जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान सकलडीहा रोड स्थित एक निजी विद्यालय के पास आलमपुर निवास सुनील यादव और अनुज यादव अपने करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया।
आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जिम करने और हीरो बनने की बात कहकर जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद सुनील ने लोहे की रॉड से किशोर के सिर पर हमला कर दिया। वहीं अनुज ने हाथ में पहने नुकीले लोहे के फाइटर से सिर और पीठ पर वार किया। अन्य युवकों ने भी लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। हमले में नूर आलम घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और घायल पुत्र को थाने ले गए। जहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घायल के मेडिकल मुआयना के बाद दो नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News