सपा कार्यकर्ता धौलाना से दिल्ली कूच करेंगे: धौलाना में प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में 1 नवंबर को रामलीला … – Dainik Bhaskar

धौलाना में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में धौलाना
रैली की तैयारियों के लिए धौलाना क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों पर पोस्टर लगाकर लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर वाले पोस्टरों पर ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’, ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ और ‘मिशन 2027’ के नारे लिखे हैं।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि महारैली का उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर वोट चोरी, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं। चौहान ने किसानों, युवाओं, समाजवादी कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के समर्थकों से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान की महारैली आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी संदेश देगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News