मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने नई द‍िल्‍ली में गठबंधन की महारैली में लिया हिस्सा, सोशल मीडिया पर क‍िया शेयर – machhlishahr mp priya saroj participated in the nda mega rally in new delhi and shared the update on social me – Jagran

सांसद प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन द्वारा आयोजित 'चलो दिल्ली' महारैली में हिस्सा लिया। …और पढ़ें
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में भरी हुंकार।
सांसद प्रिया सरोज ने ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली में भाग लिया।
लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा पर जोर दिया गया।
रामलीला मैदान में जनता ने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजगता दिखाई।
जागरण संवाददाता, (बाबतपुर) वाराणसी। सांसद प्रिया सरोज ने आज नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन द्वारा आयोजित ‘चलो दिल्ली’ महारैली में हिस्सा लिया। इस विशाल जनसभा का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा को बनाए रखना, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना और देश के हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा करना रहा।
लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा पर जोर
महारैली के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए नेताओं और समर्थकों ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन पर चिंता जताई। सांसद प्रिया सरोज ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र की असली ताकत देश की जनता की आवाज और उसके विश्वास में निहित है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान और मताधिकार की रक्षा करना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।
सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति साझा करते हुए सांसद प्रिया सरोज ने देशवासियों से अपील की थी कि वे इस महत्वपूर्ण जनसभा में शामिल होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के हक में अपनी आवाज को बुलंद करें। रामलीला मैदान में जुटी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर खड़ी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News