दिल्ली में INDIA की महारैली से 2.5 लाख दुकानें बंद का दावा, कितने हजार करोड़ के व्यापार पर असर? – Hindustan

India Alliance Rally: इंडिया महागठबंधन ने रविवार 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के बाद जनसभा को संबोधित किया। ये आयोजन कथित वोट चोरी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा था। लेकिन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दावा किया है कि इससे दिल्ली में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रही हैं। इसके चलते दीवाली के पीक सीजन में करीब दस हजार करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है।
बृजेश गोयल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा- “आज की रैली से बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। खासकर रामलीला मैदान से जुड़े हुए इलाके में। वो जो 25 बाजार हैं बड़े-बड़े। होल सेल वाले बाजारों के व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं। उनमें रिपोर्ट आई है कि किसी बाजार में 90% दुकानें बंद रहीं। किसी बाजार में 70% दुकानें बंद रही हैं। तो इस तरह से जो आकलन आया है कि औसतन 80% दुकानें आज बंद रही हैं। आज लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रही हैं।”
उन्होंने दावा किया- “बाहर से जो दुकानें खुली थीं, उनमें ग्राहक न के बराबर थे। न दिल्ली के लोग आए, न ही बाहर से रोजाना आने वाले 3-4 लाख लोग भी नहीं आए। ये लोग अलग-अलग शहरों से आते थे। 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ट्रांसपोर्ट भी बंद थे। इसलिए माल की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी। लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो रही थी। हॉस्पिटैलिटी सैक्टर की दुकानें भी बंद थीं।”
“दीवाली के इस पीक सीजन में किसी बाजर में 800 करोड़ का, किसी बाजार में 600 करोड़ का, किसी में 300 करोड़ का कारोबार होता है। तो हमारा अनुमान है कि आज वाली रैली के कारण दिल्ली के अलग-अलग सैक्टरों को मिला दें तो करीब 10000-11000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।”
आपको बताते चलें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने रविवार को रामलीला मैदान से मोदी सरकार को एकजुट होकर चुनौती देने का संकल्प लिया और ”वोट चोरी” को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ”देशद्रोह करने” के लिए उनके पद से हटने और जेल जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा तथा दोनों नेता बचकर नहीं निकल सकते।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News