Adityapur News:
गम्हरिया। थाना में महिला के साथ हुई कथित घटना अत्यंत गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। किंतु इस दुखद घटना पर राजनीति काफी गंभीर और अशोभनीय मामला है। झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने रविवार को जेएमएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई की है। घटना की सूचना के तुरंत बाद एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए आरोपी वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं अस्मिता जैसे संवेदनशील मामले पर भाजपा की राजनीति अशोभनीय और निंदनीय है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद बगैर कोई मुद्दा के थाने पर प्रदर्शन एवं अनुचित दवाब बनाना दुखद मामला है। भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में आदित्यपुर थाना परिसर में महिला आरक्षी के साथ हुई कथित अभद्रता की घटना का जवाब देना चाहिए। जबकि केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार में असंख्य ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसका जवाब भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि झामुमो के लिए महिला सुरक्षा राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष भोमरा माझी, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राम महतो, मंगल माझी, राजेश गोप, जगदीश महतो, शंभू टुडू, प्रधान, मुन्ना मंडल, सरोज मुखर्जी,अनिल सोरेन, भजो हरि मार्डी, विश्व नाथ हांसदा, देवाशीष प्रधान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play