भास्कर न्यूज | बनकटवा
नई दिल्ली में ‘हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में बनकटवा के डॉ. नन्दकिशोर साह को प्रतिष्ठित ‘हिंदी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनकी पांचवीं पुस्तक ‘हिंदी दुनिया’ का विमोचन किया। वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत डॉ. साह को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य, शिक्षण और शोध में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन में फिजी के राजदूत जगन्नाथ सामी, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. साह की इससे पूर्व ‘सफलता का सोपान : इंटरव्यू’ सहित चार पुस्तकें प्रकाशित हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.