Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपी वरुण कुमार मृतक का केयरटेकर था। वह हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे आगरा से पकड़ा था। मंगलवार सुबह जब पुलिस उसे लेकर भोपाल आ रही थी तभी मुगलिया छाप के पास उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह उत्सव 1 नवंबर को शुरू हुआ था।
Created On :