एक सप्ताह के अंदर ही दूसरे चक्रवात ‘मुरासु’ की वजहे से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के अंदर ही तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। इनमें ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेस, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु भी शामिल हैं। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी-बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओ के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और पहाड़ों में भूस्कलन का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेशष तेलंगाना और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई। आईएमडी ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह तक समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कारण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। समुद्र में उठने वाली ये लहरें सामान्य से 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में इसका असर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश (3 नवंबर, तेज आंधी के साथ बारिश)- मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हातरस, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, महाराजगंज, आजमगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, देवरिया और गोरखपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िा, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण समेत कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर ( 3 नवंबर, झमाझम बारिश)- मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 3 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तापमान अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज हवा की वजह से प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।
उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बारिश- मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के चंबा, सोलन, किन्नौर और मंडी में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play