भास्कर न्यूज | भवानीमंडी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का भवानीमंडी पुलिस थाना परिसर में बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड, युवा क्लब, सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों एवं पुलिस मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.