एकता परेड का सीधा प्रसारण, आग से सुरक्षित बचाव के तरीके भी बताए – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर| बिदुपुर
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) चकसिकंदर, बिदुपुर में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गुजरात के केवड़िया से आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम देखा। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के तहत हाजीपुर अनुमंडल अग्निशामालय की टीम ने महाविद्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। टीम ने अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। टीम ने आपातकाल में सुरक्षित बचाव के तरीके भी बताए। इसके बाद अभ्यास के माध्यम से आग लगने पर तत्काल और सुरक्षित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता और अखंडता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराता है। अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सतर्कता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News