Basti News: घायल बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज में मौत – Hindustan

Basti News: बस्ती। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के पिटाउट गांव निवासी राम बिहारी (55) गांव के ही प्रेमसागर (45) के साथ 21 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से बस्ती से घर लौट रहे थे। देईपार-भैंसहवा मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भवनगांवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कैली रेफर कर दिया। वहां राम बिहारी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राम बिहारी गांव के ही प्रेमसागर के साथ बस्ती में केले के गोदाम पर काम करते थे। वह रोजाना बाइक से घर आते-जाते थे और इसी से परिवार का खर्च चलाते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी शुभवाती और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News