Kushinagar News: कुशीनगर में सड़क हादसा, एक ही गांव के छह लोगों की मौत, गांव में छाया मातम – Hindustan

Kushinagar News: बोदरवार (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। तिलक समारोह से वापस लौटते समय हाटा कोतवाली के थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास इक्को वैन व तेज गति से आ रही ट्रक ट्रेलर से आमने-सामने भिड़ंत में वैन सवार कुल आठ लोगों में से छह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही से तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए हाटा कोतवाली के देवराड़ पिपरा गांव गये थे,यह तिलक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली से गयी थी।
इनकी गई जान
हादसे में भलुही के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद उम्र 45पुत्र राम बेलास, रामबेलास पुत्र शोभा 65 वर्षीय,राम मिलन 35 पुत्र रामबेलास आयुष 12 पुत्र राम मिलन, मृदुल मिश्रा 37 पुत्र नर्वदा मिश्रा, रंजय गुप्ता 35 पुत्र बुनियादी, मिथलेश गुप्ता 22 पुत्र अवधेश गुप्ता का सड़क दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास वैन और ट्रेलर के आमने सामने भीषण टक्कर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आर्यन 17 पुत्र राममिलन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिलक से लौटते समय हादसा
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद के भाई रवि कुमार गौतम जो एसएसबी के जवान हैं, उनकी ससुराल बमनौली में है। रविकुमार गौतम की साली का तिलक गया था। सभी लोग भलुही से रिश्तेदार के तिलक में सम्मिलित होने देवराज पिपरा में गए थे। भीषण हादसा घर वापस आते हुए हुआ। सूचना पर गांव से सैकड़ों लोग और पुलिस पहुँचकर विधिक कारवाही में लग गई।ट्रेलर चालक मौका पाकर भाग गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News