Feedback
IT सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सैलरी और लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा बनी रहती है. किसी के लिए बेंगलुरु में नौकरी मिलने का मतलब बेहतर कमाई और आरामदायक जिंदगी है, तो किसी फ्रेशर के लिए महीने की सैलरी से किराया और रोजमर्रा के खर्च निकालना ही बड़ी चुनौती बन जाता है. इसी बीच बेंगलुरु में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल ने मासिक खर्च का ऐसा हिसाब साझा किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. दोनों मिलकर हर महीने करीब 1.73 लाख रुपये खर्च करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा रकम किराये और घूमने-फिरने पर जाती है. खास बात यह है कि कपल सालभर में करीब 9 लाख रुपये सिर्फ ट्रैवल पर खर्च करता है.
बेंगलुरु में रहते हैं कपल
शुभी और उनके पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दोनों सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. यह कपल हर महीने किराए, खाने, घर की मदद, शॉपिंग, ट्रैवल और दूसरे खर्चों पर लगभग 1.73 लाख रुपये खर्च करता है. इतना ही नहीं कपल उस पैसे का ज्यादातर हिस्सा हिस्सा लग्जरी शॉपिंग या महंगे रेस्टोरेंट में खर्च नहीं होता.
किराये से लेकर घूमने तक, कहां खर्च होते हैं 1.73 लाख रुपये?
इंस्टाग्राम पर शुभि खंडेलवाल (@shubhi.repo) ने वीडिया शेयर करते हुए बताया कि घर के किराये और मेंटेनेंस पर हर महीने करीब 60 हजार रुपये खर्च होते हैं. इसके अलावा ग्रॉसरी पर 13 से 14 हजार रुपये, कुक और मेड के लिए करीब 8 हजार रुपये देने पड़ते हैं.
कपल वीकेंड पर घूमने-फिरने के लिए करीब 10 हजार रुपये खर्च करता है. पेट्रोल और कैब पर उनके 3,500 रुपये, जबकि शॉपिंग और दूसरे छोटे-मोटे खर्चों पर करीब 3 हजार रुपये जाते हैं.
A post shared by Shubhi Khandelwal (@shubhi.repo)
हालांकि, उनके बजट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला खर्च ट्रैवल का है. शुभि के मुताबिक, दोनों सालभर में करीब 9 लाख रुपये घूमने-फिरने पर खर्च करते हैं. इसे महीने के हिसाब से देखें तो यह औसतन 75 हजार रुपये बैठता है. इन सभी खर्चों को मिलाकर उनका मासिक बजट करीब 1.73 लाख रुपये हो जाता है.
खर्च का हिसाब रखते हैं, लेकिन कौन कितना देता है यह नहीं
शुभि ने वीडियो में आगे बताया कि वह और उनके पति अपने खर्चों का रिकॉर्ड रखते हैं, ताकि यह समझ सकें कि पैसा कहां जा रहा है. हालांकि, दोनों इस बात का हिसाब नहीं रखते कि किसने कितना खर्च किया और किसे किससे कितने पैसे लेने हैं. उनका कहना है कि वे सिर्फ साथ रहने वाले रूममेट नहीं बल्कि जीवनसाथी हैं.
IT फ्रेशर्स की सैलरी से कितना अलग है यह बजट?
इस कपल के खर्च की तुलना जब IT सेक्टर में करियर शुरू करने वाले युवाओं की कमाई से की जाती है, तो फर्क साफ नजर आता है. कई IT सर्विस कंपनियों में फ्रेशर्स का शुरुआती सालाना पैकेज करीब 3.4 लाख से 3.6 लाख रुपये तक होता है. उदाहरण के तौर पर, TCS के Ninja फ्रेशर कैटेगरी का न्यूनतम सालाना CTC 3.4 लाख रुपये बताया गया है, जबकि Infosys के 2025 के एक भर्ती नोटिस में सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी के लिए 3.6 लाख रुपये सालाना पैकेज दर्ज था.
सैलरी स्ट्रक्चर और कटौती के आधार पर ऐसे पैकेज में महीने की इन-हैंड सैलरी करीब 22 हजार से 27 हजार रुपये हो सकती है. यानी इस कपल का 60 हजार रुपये का मासिक किराया भी कई फ्रेशर्स की पूरी महीने की कमाई से दोगुने से ज्यादा है. वहीं, ट्रैवल पर औसतन खर्च होने वाले 75 हजार रुपये उनकी अनुमानित मासिक इन-हैंड सैलरी से करीब तीन गुना हैं.
बेंगलुरु में रहने का खर्च भी बड़ी चुनौती
बेंगलुरु देश के बड़े IT हब में शामिल है, लेकिन यहां घर का किराया और रोजमर्रा के खर्च भी काफी ज्यादा होते हैं. मैजिकब्रिक्स की 2026 की पहली तिमाही की रेंटल रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में दो बेडरूम वाले घर का औसत किराया करीब 40,900 रुपये था. हालांकि, इलाके, सोसायटी और घर के आकार के हिसाब से किराये में काफी अंतर हो सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू