अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल – Jagran

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।
अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।
हैलोवीन वीकेंड पर अमेरिका में हिंसक गोलीबारी की घटनाएं।
देश भर में 24 से अधिक मौतें, लगभग 100 घायल।
कैलिफोर्निया, डलास, डेलावेयर सहित कई शहरों में हिंसा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हैलोवीन का जश्न मातम में बदल गया। वीकेंड पर देश भर में हुई हिंसक गोलीबारी की घटनाओं में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंसा की ये घटनाएं कैलिफोर्निया से लेकर डेलावेयर तक फैली रहीं, जिनमें कई वारदातें यूनिवर्सिटी परिसरों और नाइटलाइफ इलाकों के पास हुईं।
मिली जानकारी के अनुसार टेकस्स के डलास में ‘डीप एलम’ नाइटलाइफ इलाके में महज 75 मिनट के भीतर गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
कैलिफोर्निया के फेयरफिल्ड के सैन फ्रांसिस्को के पास स्पिरिट हैलोवीन स्टोर पर हुई फायरिंग में एक 31 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए।
इसके अलावा अलबामा के बर्मिंघम के एक ऐतिहासिक फुटबॉल मैच के बाद लेजेंड फील्ड के बाहर हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास मॉडिफाइड हथियार था।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डेलावेयर में एक घंटे के भीतर दो मास शूटिंग हुईं। एक घटना एलडेल में आउटडोर पार्टी के दौरान हुई जहां 17 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना डेलावेयर यूनिवर्सिटी के पास मेन स्ट्रीट पर हुई जहां 6 लोग गोली लगने से घायल हुए।
इतना ही नहीं फ्लोरिडा के जैकसनविले में हैलोवीन पार्टियों में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि हिंसा सिर्फ पार्टियों तक सीमित नहीं रही। डेट्रॉइट में हैलोवीन पर बच्चों द्वारा घर-घर जाकर टॉफी मांगने का उत्सव के बाद घर के पिछले कमरे में खेल रही एक 5 साल की मासूम बच्ची के सीने में गोली लग गई। गनीमत यह रही कि अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News