Auraiya News: लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ युवा नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन के जरिए नशामुक्त भारत का संदेश देंगे। तीन नवंबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित होगा। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर होने वाले आयोजन में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। युवा उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतिभागी का जनपद का मूल निवासी होना अथवा जिले के किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
प्रतियोगिताएं पांच विधाओं में होंगी। इनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में हिस्सा ले सकेगा। सामूहिक विधाओं में नियमानुसार अधिकतम दस कलाकारों का दल प्रतिभाग कर सकेगा। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में युवतियों की कम से कम 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षण संस्थानों के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि आयोजन के संबंध में विकास भवन स्थित युवा कल्याण कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है। युवा मोबाइल नंबर 9650179981 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play