भ्रष्टाचार मामले में आईपीएस अधिकारी की जमानत रद्द – Hindustan

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी श्रीनाथ जोशी महादेव को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी। उन पर कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस द्वारा जांच किए जा रहे भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। कर्नाटक हाईकोर्ट का अग्रिम जमानत आदेश खारिज करते हुए, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने 29 अक्तूबर को महादेव को आदेश की तारीख से तीन सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह कानून के अनुसार उचित अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीठ ने कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस द्वारा दायर उस अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें हाईकोर्ट के 1 सितंबर, 2025 के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत महादेव को अग्रिम जमानत दी गई थी।
उस समय महादेव लोकायुक्त में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात थे। अभियोजन पक्ष के सबूतों का जिक्र करते हुए, पीठ ने कहा कि इस मामले में ‘गहन जांच’ की जरूरत है और हाईकोर्ट का अग्रिम जमानत देकर हिरासत में पूछताछ की संभावना को पूरी तरह खत्म कर देना उचित नहीं था। यह मामला 2 जून, 2025 को ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988’ के तहत दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News