Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लाल इमली के कर्मचारियों की दीवाली इस बार काली होने वाली है। 10 माह से वेतन की बाट जोह रहे कर्मचारियों को नौकरी काल में पहली बार बोनस से भी हाथ धोना पड़ रहा है। क्योंकि ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के सीएमडी ने दो टूक कह दिया है कि खजाना खाली है। लिहाजा, एक रुपये भी बोनस दे पाना संभव नहीं है। उत्पादन बंद होने के साथ ही लाल इमली कर्मियों के बुरे दिन शुरू हो गए थे। कभी चार हजार कर्मचारियों वाले लाल इमली में महज 98 कर्मचारी-अधिकारी बचे हैं। बीआईसी मुख्यालय में छह और धारीवाल में 40 कर्मचारी शेष हैं। इन कर्मचारियों को बीते साल 35 महीने का बकाया वेतन देने के बाद से बीआईसी प्रबंधन खामोश है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि हर बार की तरह दीवाली पर बीआईसी प्रबंधन दरियादिली दिखाते हुए बोनस जारी कर देगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से खास बातचीत में बीआईसी के सीएमडी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन का लक्ष्य वेतन भुगतान करना है। अभी वेतन के लिए ही उनके पास बजट नहीं है। ऐसे में, बोनस दे पाना संभव नहीं है। दीवाली पर कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा।
लाल इमली कर्मचारी संघ ने जताई निराशा
लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि 10 माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। आस थी कि दीवाली पर 10-20 हजार रुपये बोनस या फिर वेतन एडवांस के रूप में मिल जाएगा। बीआईसी के सीएमडी का बोनस या वेतन एडवांस दीवाली पर न देने का दो टूक बयान निंदनीय है। लाल इमली के इतिहास में पहली बार होगा कि कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस नहीं मिलेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play