Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। आगामी 13 नवंबर चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान शुरू होने को लेकर बांस के सूपों की बिक्री शुरू हो गई है। नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों की महिलाओं के द्वारा स्थानीय बाजार, कटेहर, नया टोला समेत अन्य स्थानों से कारीगरों से खरीदा जा रहा है। महादलित समुदाय के घरों में परिवार के सदस्यों के साथ सूपों का निर्माण कराया जा रहा है। सुनील मल्लिक समेत अन्य ने बताया कि बाजार के दुकानदारों के द्वारा भी बाहर से सूप मंगाया जाता है। इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। कुछ जगहों पर पीतल के सूप की बिक्री होती है।
इन लोगों ने बताया कि बांस के सूपों की बिक्री अधिक होती है। उन्हें महंगा बांस खरीदना पड़ता है। इससे बचत कम होती है और दूसरे से पूंजी लेनी पड़ती है। सूप के अलावा छोटे सूप और अन्य बांस के सामान छठ के लिए बनाए जा रहें और लोग खरीदकर घरों में रख रहे हैं। वहीं अबगिल गांव में बांस की बड़ी और छोटी टोकरी का निर्माण सालों भर चलता रहता है। इस माह में इनकी बिक्री बढ़ जाती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play