Prayagraj News: पूर्वांचल की स्थानीय समस्याओं का समाधान अब नए विचारों और तकनीक के जरिए खोजा जाएगा। इसके लिए चार नवंबर को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्वांचल के 50 से अधिक स्टार्टअप अपनी तकनीक, उत्पाद और नए प्रयोगों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में करीब एक हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में राज्यपाल मौजूद रहेंगी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि विवि परिसर में पूर्वांचल में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है। इसमें 17 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्टार्टअप एक्सपो में विश्वविद्यालयों से जुड़े 10 स्टार्टअप भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके अलावा 100 से अधिक स्टार्टअप प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों के 100 से अधिक प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, एकेटीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक और विद्यार्थी भी संवाद में भागीदारी करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नए विचारों के साथ उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित करना और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
तीन तकनीकी सत्र और पैनल चर्चा होगी
स्टार्टअप एक्सपो के अलावा कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र, एक पैनल चर्चा और एक गोलमेज बैठक होगी। इन सत्रों में स्टार्टअप की संभावनाओं, नवाचार, उद्यमिता और विश्वविद्यालयों की भूमिका पर चर्चा होगी।
कुलाधिपति करेंगी सुविधाओं का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विकसित शैक्षिक और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण भी होगा। इसमें दो कॉन्फ्रेंस कक्ष, एक सेमिनार कक्ष, फिटनेस स्टूडियो और आयुध संग्रहालय शामिल हैं। इन सुविधाओं से विश्वविद्यालय की शैक्षिक, शोध और सहशैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इनका लोकार्पण करेंगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play