राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य और NCP (SCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि खांसी आने के बाद 85 वर्षीय नेता को रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया।
सुले ने लिखा कि शरद पवार की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं।
रूबी हॉल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयर और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के ग्रांट ने कहा कि पवार की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
प्लूरिटिक पेन (श्वसन संबंधी सीने का दर्द) ऐसा दर्द है, जो आमतौर पर सांस लेने, खांसने या छींकने के दौरान बढ़ जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play