Written By Varsha Sikri
इमरान खान ने भारत को महान देश बताते हुए अदालत से कहा कि उनके मन में संविधान के लिए गहरा प्यार और सम्मान है. (Photo: ANI)
एक्टर इमरान खान ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से बिना शर्त के माफी मांगी और ये वादा किया कि वो भविष्य में कभी भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने भारत को महान देश बताते हुए अदालत से कहा कि उनके मन में संविधान के लिए गहरा प्यार और सम्मान है. इमरान खान ने साफ किया कि जिस विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद हुआ, उसमें शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ ये देखने के लिए गए थे कि आखिर हो क्या रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में…’, एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी
कोर्ट के सामने इमरान खान की लीगल टीम ने मुख्य न्यायाधीश MC त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की बेंच के सामने एक हलफनामे के जरिए उनका बिना शर्त माफीनामा और एक अंडरटेंकिंग सबमिट किया. इमरान ने कोर्ट से लिखित में ये वादा किया है कि वो भविष्य में किसी भी तरह के प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे. साथ ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से किसी और को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नहीं उकसाएंगे. इमरान खान ने कहा कि उन्होंने अपनी 42 साल की जिंदगी में से 40 साल भारत में बिताए हैं और अच्छे नागरिक की तरह कानून का पालन किया है.
इमरान खान ने एफिडेविट में बताया कि उन्होंने हमेशा टैक्स वक्त पर चुकाया है और लोगों के लिए रोजगार पैदा करके देश के लिए बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने कहा, ”मेरा जीवन, मेरा पेशा और मेरा जुड़ाव, सब कुछ इसी महान देश से है.” इमरान खान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी कोई मांग नहीं रखी और वो विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर सिर्फ एक दर्शक के तौर पर मौजूद थे. इमरान खान ने उम्मीद जताई कि उनकी माफी और लिखित आश्वासन से विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301