Written By Aditya
Nitish Kumar Reddy को पहले वनडे के दौरान होंगी सभी की नजरें (Pic Credit- ANI)
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम का मौजूदा समय में बैलेंस खराब होता जा रहा है. जिसके पीछे सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी रही है. पांड्या इंजरी के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और बीसीसीआई मिलकर उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. फिलहाल इस रेस में सबसे आगे नीतीश कुमार रेड्डी चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रेड्डी का असली टेस्ट भी होने वाला है.
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलने का मौका मिलना तय नजर आ रहा है. रेड्डी सिर्फ पहले वनडे मैच में ही नजर आने वाले हैं. उसके बाद वो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए की टीम का हिस्सा बनेंगे और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेंगे. जिससे वो टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके. टेस्ट सीरीज में रेड्डी नंबर 7 पर खेलकर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं.
उससे पहले नीतीश कुमार रेड्डी का असली टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में होने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया उनसे गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही योगदान चाहेगी. हार्दिक पांड्या पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं. बल्ले के साथ वो मैच फिनिशर की भी भूमिका निभाते हैं. इसी कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी रेड्डी के ऊपर होने वाली है. रेड्डी को 10 ओवर पूरा गेंदबाजी करनी होगा. जिससे टीम मैनेजमेंट को उनके ऊपर भरोसा बढ़ सके.
Now let me come to the real all-rounder that I was talking about before this series as well, who has to be tested in New Zealand, and that is NITISH KUMAR REDDY. His impact with batting has been good. He has played some impactful knocks, quick-fire knocks at the position that he comes in at 7th number. Impactful knock, quick 30s, 20s have been lucky in few matches but not all the matches like AMAN DHEER. If I talk about his bowling, that has been the most positive thing for us considering HARDIK PANDYA. We are not sure of the availability of HARDIK PANDYA. So in 5 matches, his economy has been 11, but he came in the end and he’s an all-rounder and has taken 4 wickets. So I think he has been positive in bowling especially. He was nailing yorkers perfectly, I think, and with subtle improvements, he’ll get better. He has been the most positive thing in this series. So I’ll give him 8.5 out of 10 with some scope of improvement in bowling especially.
अब तक नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 27.25 की औसत से सिर्फ 109 रन ही बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है. नीतीश कुमार रेड्डी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 94.79 की रही है. बात गेंदबाजी की करें तो उन्होंने 91.33 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 3 विकेट ही हासिल किए हैं. रेड्डी का इकॉनमी रेट इस दौरान 7.41 का रहा है. नीतीश का स्ट्राइक रेट 74 का रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल, 2 दिनों बाद मिलेगा दूसरा मौका
ऑकलैंड ईडन पार्क में तेज गेंदबाजों को थोड़ा बहुत मदद मिलती है. जिसका फायदा अब रेड्डी को उठाना होगा. अगर पहले वनडे मैच में रेड्डी खासकर गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी वनडे टीम में जगह पक्की हो सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रेड्डी ने अपनी भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाई है. कुछ ऐसा ही प्रदर्शन अब उन्हें वनडे टीम के लिए भी करना होगा. जिससे टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकी.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301