Feedback
NCP के नेताओं के साथ हुई एक अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सख्त हिदायत दी है. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने एनसीपी नेताओं को कहा है कि एनडीए को मजबूत बनाए रखने के लिए वो ‘पहले अपना घर ठीक करें’ और पार्टी के आंतरिक मतभेदों को जल्द से जल्द दूर करें.
सोमवार की सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे दिग्गज नेता शामिल थे.
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, इस बैठक में अजित पवार के बिना एनसीपी के भविष्य और पार्टी को आगे किस तरह संचालित किया जाए, इस पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.
विलय की अटकलें खारिज, भविष्य की रणनीति पर मंथन
अमित शाह के साथ एनसीपी नेताओं की इस अचानक हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में शरद पवार और अजित पवार के गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, सूत्रों ने इन तमाम अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
सूत्रों ने बताया कि बैठक में दोनों गुटों के विलय को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा सिर्फ और सिर्फ अजित पवार के बिना पार्टी के भविष्य की रूपरेखा तैयार करना और संगठन को मजबूती देना था.
कामकाज के तरीके पर बीजेपी ने जताई चिंता
बताया जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व ने एनसीपी के मौजूदा कामकाज के तरीके पर भी अपनी चिंताएं जाहिर कीं, बीजेपी नेतृत्व ने एनसीपी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को एकजुट रखने और मिलकर काम करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: NCP में अंदरूनी खींचतान? सुनेत्रा पवार को दरकिनार करने की खबरों पर आई पार्टी की सफाई
बता दें कि जनवरी 2026 में अजित पवार के निधन के बाद से ही एनसीपी में नेतृत्व और सांगठनिक स्तर पर कई सवाल उठ रहे थे. इस बैठक के जरिए बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीपी नेतृत्व को संगठन सुधारने और महायुति गठबंधन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट और मजबूत रखने का संदेश दे दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू