Bhabua News: युवा मतदाताओं की निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी – Hindustan

Bhabua News:
जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेज में 30 तक प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता, जिला स्तर के 10 विजेताओं को प्रमाण-पत्र मिलेंगे पेज चार भभुआ, नगर संवाददाता। युवा एवं भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से कैमूर जिले में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर 2-20 नवंबर तक जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन शिक्षण संस्थानों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, कैमूर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए 500 से 800 शब्द तथा महाविद्यालय स्तर के प्रतिभागियों के लिए 800 से 1200 शब्दों की सीमा तय की गई है। विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में निबंध लिख सकेंगे। प्रतियोगिता में केवल मौलिक रचनाएं ही स्वीकार की जाएंगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान एवं मतगणना से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका प्रारंभिक चरण लिखित बहुविकल्पीय परीक्षा तथा अंतिम चरण लाइव क्विज के रूप में होगा। तीन चरणों में होगा प्रतिभागियों का चयन प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर तीन चरणों में होगा। 2 से 7 नवंबर तक विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधा से दो प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 10 से 13 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रत्येक विधा के शीर्ष 10 प्रतिभागियों को जिला स्तर के लिए चुना जाएगा। 16 से 18 नवंबर तक जिला स्तरीय फाइनल आयोजित होगा तथा 20 नवंबर तक परिणाम घोषित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। तीन सदस्यीय समिति करेगी मूल्यांकन प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति गठित की गई है। इसमें अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार को शामिल किया गया है। संस्थान स्तर पर भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र मिलेगा। विधानसभा स्तर के चयनित प्रतिभागियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रशस्ति-पत्र देंगे। जिला स्तर के शीर्ष 10 विजेताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशिष्ट योग्यता प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News