Bhabua News: ‘परख’ की चार दिवसीय कार्यशाला में जिले के दो प्लस टू स्कूल के शिक्षकों को मिला है प्रतिनिधित्व करने का अवसर राष्ट्रीय स्तर पर कैमूर के शिक्षकों की भागीदारी, नई शिक्षा व्यवस्था में निभाएंगे भूमिका प्रश्नपत्र निर्माण, समीक्षा और मूल्यांकन की आधुनिक पद्धतियों का ले रहे प्रशिक्षण (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा के मूल्यांकन की दिशा में कैमूर जिले के शिक्षकों को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र ‘परख’ के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन को लेकर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में जिले के दो प्लस टू शिक्षक भाग ले रहे हैं।
इस कार्यशाला में उनकी भागीदारी से कैमूर के शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर चल रही शैक्षणिक पहल से जुड़ने और मूल्यांकन की नई तकनीकों को समझने का अवसर मिला है। दोनों शिक्षक कार्यशाला में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र के तहत 2-5 नवंबर तक पटना के होटल चाणक्य में आयोजित कार्यशाला कैमूर से दुर्गावती प्रखंड के कर्णपुरा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक रामेश्वर सिंह, रामगढ़ के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में हिन्दी के शिक्षक डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भाग ले रहे हैं। दोनों शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। वह अपने विषयगत अनुभव और शैक्षणिक समझ को साझा करने के साथ मूल्यांकन की नई व्यवस्था की बारीकियां भी सीखेंगे। एनसीईआरटी के विशेषज्ञों से समझेंगे मूल्यांकन की बारीकियां कार्यशाला का विषय राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र ‘परख’, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से प्रश्नपत्र निर्माण एवं समीक्षा, माध्यमिक स्तर का समग्र प्रगति पत्रक और परख वर्गीकरण है। इसमें शिक्षकों को प्रश्नपत्र तैयार करने के मानक, प्रश्नों की गुणवत्ता की समीक्षा, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के आकलन और उनकी अलग-अलग क्षमताओं को पहचानने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को परंपरागत परीक्षा पद्धति से आगे बढ़कर बच्चों की वास्तविक सीखने की क्षमता समझने में मदद करेगा। रटने की जगह समझ और व्यवहारिक ज्ञान पर जोर इस नई मूल्यांकन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि बच्चे कितना जानते हैं, यह नहीं बल्कि वह क्या कर सकते हैं। मसलन, किसी विषय को समझने, सीखी हुई बातों को व्यवहार में उतारने, तार्किक ढंग से सोचने और समस्याओं का समाधान करने की उनमें कितनी क्षमता है। समग्र प्रगति पत्रक के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ उनकी अन्य प्रतिभाओं और कौशल का भी आकलन किया जाएगा। परीक्षा व्यवस्था को समान बनाने की पहल इस पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों के बीच प्रश्नपत्र निर्माण और मूल्यांकन की व्यवस्था में समानता लाना भी है। इससे अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे। किसी दूसरे राज्य में पढ़ाई करने या परीक्षा देने पर उन्हें अलग व्यवस्था के कारण परेशानी नहीं होगी। परीक्षा का भय कम करने और बच्चों की वास्तविक योग्यता सामने लाने में भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिहार में पहली बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और एनसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। फोटो- 2 नवंबर भभुआ- 9 कैप्शन- राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र ‘परख’ की चार दिवसीय कार्यशाला में कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व करते शिक्षक।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play