'PM और हिंदुत्व के खिलाफ हैं दीया मिर्जा', भड़की मुंबई की मेयर, एक्ट्रेस पर लगाया बैन – AajTak

Feedback
पर्यावरण और प्रदूषण के मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. प्रदूषण-मुक्त दिवाली का संदेश देने वाला उनका वीडियो अब सियासी तूफान की वजह बन गया है. पहले BJP नेताओं ने उनके अभियान पर सवाल उठाए और अब मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने दीया के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है. मेयर ने साफ कह दिया है कि दीया को अब BMC के कार्यक्रमों और पहलों में शामिल नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो हटाए जाने को एक्ट्रेस के लिए ‘सबक’ तक बता दिया.
BMC पोर्टल से दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर मेयर का बड़ा बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितू तावड़े ने कहा कि सार्वजनिक जागरूकता अभियान में किसी एक्टर को शामिल करने से पहले मेयर को जानकारी दी जानी चाहिए थी. उनके मुताबिक, वीडियो से जुड़ी सूची उनके पास मंजूरी के लिए आई ही नहीं और इसे सीधे MyBMC पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया.
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक महिला होने के नाते दूसरी महिला का समर्थन नहीं करेंगी, तो मेयर ने कहा कि वह महिलाओं का साथ जरूर देती हैं, लेकिन मुंबई की सेवा करने के साथ-साथ हिंदुत्व के लिए भी काम करती हैं.
तावड़े ने कहा कि अगर कोई हिंदुत्व के खिलाफ बयान देता है, तो सामने चाहे कोई भी हो, उसे उनका समर्थन नहीं मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे ऐसी ‘प्रशासनिक गलतियां’ नहीं होंगी. मेयर ने यह भी साफ किया कि दीया को BMC के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा और खास तौर पर आधिकारिक BMC पोर्टल पर तो बिल्कुल नहीं.
दीया मिर्जा का नाम प्रशासनिक गलती की वजह से शामिल किया गया था. यह फैसला मेयर को जानकारी दिए बिना लिया गया. अगर आप दीया मिर्जा का रिकॉर्ड देखें, तो उन्होंने नर्मदा परियोजना का विरोध किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी बयान दिए हैं. वह हिंदुत्व के खिलाफ बोलती हैं. हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए, यह सिखाने के लिए हमें दीया मिर्जा की जरूरत नहीं है. आप अपने पसंदीदा कलाकारों पर ध्यान दीजिए. हम इसका विरोध जारी रखेंगे.
Mumbai Mayor Ritu Tawde said the list of celebrities chosen for civic campaigns must be cleared by her in future and that she would raise the issue with the administration. “Those who oppose Hindutva, we will oppose them. Henceforth, @mybmc should not make any public statement without my approval. Mumbai BJP president Ameet Satam’s social media post against it reflects the stand of all civic corporators,” Tawde said adding that Dia Mirza may post anything from her personal handle but when it comes to the BMC social media handle nothing should pass without our nod.
दीया मिर्जा ने भी दिया करारा जवाब
विवाद बढ़ने के बाद दीया ने भी अपनी बात रखी. एएनआई से बातचीत में एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर उस वीडियो की आलोचना क्यों की जा रही है, जिसे उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट और बीएमसी के कहने पर जनहित में रिकॉर्ड किया था.
दीया ने कहा कि वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है और प्रदूषण कम करने की हर कोशिश का स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि यह लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है.
‘हमें दिवाली सिखाने की जरूरत नहीं’, पहले भी भड़की थीं मेयर
इससे पहले रितू तावड़े ने दीया मिर्जा के अभियान पर निशाना साधते हुए कहा था कि हिंदुओं को दिवाली मनाने का तरीका बताने के लिए दीया की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, हिंदू जानते हैं कि अपनी दिवाली कैसे मनानी है.
मेयर ने एक्ट्रेस पर हिंदुत्व के खिलाफ एजेंडा रखने का आरोप भी लगाया था और कहा था कि इसी वजह से उनके वीडियो का विरोध किया गया. दीया मिर्जा के अभियान को लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच जहां विरोध देखने को मिला, वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का समर्थन भी किया. अब सवाल यही है कि प्रदूषण-मुक्त दिवाली का संदेश देने वाला एक वीडियो आखिर इतना बड़ा सियासी विवाद कैसे बन गया?
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News