Mirzapur News: लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील बाइक से लहंगपुर किसी काम से गया था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने पहुंचा। तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक रातभर वहीं पड़ा रहा।
मंगलवार की सुबह पांच बजे हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की बाइक के नंबर और उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुनील छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। इस संदर्भ में लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि डिवाइडर में बाइक टकराने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play