Katihar News: निगम क्षेत्र का हो रहा कायाकल्प, सुंदर दिखेगा शहर – Hindustan

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। शहर की बदहाल सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सामुदायिक भवनों और उपेक्षित सार्वजनिक परिसरों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम की कायाकल्प योजना के तहत शहर को व्यवस्थित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है। योजना में पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और रंगरोगन से लेकर नए निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नालों के स्लैब और चैंबर की मरम्मत तक को शामिल किया गया है। इसके तहत कुल 265 कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें 65 नए कार्यों को शुरू करने की योजना है। कायाकल्प योजना का उद्देश्य केवल शहर की बाहरी सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। इसके तहत सामुदायिक भवन, सम्राट अशोक भवन, आश्रय स्थल और अन्य सार्वजनिक भवनों को उपयोग के लायक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े भवनों को भी इस योजना से नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कायाकल्प योजना के तहत नगर निगम सहित बलरामपुर, बारसोई, मनिहारी, अमदाबाद, कोढ़ा, कुरसेला और बरारी नगर पंचायत में भी काम शुरू हो गया है।
स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट से जगमगाएगा शहर
शहर की रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। योजना में 135 स्ट्रीट लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट का प्रावधान है। इसके अलावा 148 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत से संबंधित योजना भी सूची में शामिल है। इससे अंधेरे वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
नालों के स्लैब और चैंबर की भी होगी मरम्मत
कायाकल्प योजना में नालों के स्लैब, चैंबर आदि की मरम्मत को भी जगह दी गई है। इसके लिए 30 मरम्मत कार्यों का प्रावधान किया गया है। खुले और क्षतिग्रस्त नालों के कारण राहगीरों को होने वाली परेशानी कम करने के साथ जलनिकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का लक्ष्य है। वहीं, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और रंगरोगन के लिए अलग से योजनाएं ली गई हैं।
सामुदायिक भवनों और आश्रय स्थलों का होगा कायाकल्प
योजना के तहत सामुदायिक भवनों, आश्रय स्थलों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं निर्माण पर भी ध्यान दिया गया है। सामुदायिक भवनों के निर्माण और रखरखाव के साथ कार्यालय भवनों, निगम के पुराने और नए कार्यालय परिसर तथा सार्वजनिक उपयोग के भवनों को भी विकसित करने की योजना है। सामुदायिक भवनों के लिए 10 और अन्य भवनों के लिए 12 की संख्या का उल्लेख कार्ययोजना में किया गया है। इसके अलावा महापुरुषों की प्रतिमाओं से जुड़े सौंदर्यीकरण कार्य भी शामिल हैं।
कई निकायों में भी लागू होगी विकास की रूपरेखा
कायाकल्प रिपोर्ट में कटिहार नगर निगम के साथ बारसोई, बलरामपुर, मनिहारी, अमदाबाद सहित अन्य नगर निकायों के कार्यों का भी विवरण शामिल है। अलग-अलग निकायों में भवन निर्माण, सामुदायिक भवन, आश्रय स्थल, स्ट्रीट लाइट और मरम्मत से संबंधित योजनाएं प्रस्तावित हैं। कुछ कार्य नए निर्माण के रूप में लिए गए हैं, जबकि कुछ योजनाएं निर्माणाधीन अथवा मरम्मत के चरण में हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देना है। इसके तहत नए निर्माण के साथ पुराने सार्वजनिक भवनों का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट की व्यवस्था तथा नालों की मरम्मत जैसे जरूरी कार्य कराए जाएंगे। योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News