Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के फुटेहरी गांव में रविवार की शाम को हुई फायरिंग की घटना में मासूम की मौत के बाद शादी की खुशी वैसे ही गम में तब्दिल हो गई थी। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पिता ने इस घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित पिता ने अपने रिश्तेदार को नामजद किया। दर्ज मामले में पीड़ित पिता गिरिवर गोपाल ने पुलिस को बताया कि बरात जाने के दौरान उनके रिश्तेदार अजय वर्मा ने लापरवाही पूर्वक बंदूक को एक वाहन से टेक लगाकर खड़ा किए थे। बंदूक लोडेड थी, इस दौरान वह गिरी और फायर कर गई।
इस दौरान गोली उनके मासूम पांच वर्षीय पुत्र अर्श को जा लगी। घायल को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशी तो वैसे ही कफूर हो गई थी, घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार में सन्नाटा छाया था। अर्श की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी दिखे। गिरिवर के तीन बच्चों में अर्श सबसे छोटा था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी हैं। गिरिवर बाहर नौकरी करते हैं, जबकि अर्श की मां अमृता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। जिस घर में बरात की रवानगी की तैयारियां हो रही थीं, वहां बच्चे की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गोमती नदी के किनारे देवाढ़ घाट पर दफन कर दिया। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play