Bijnor News: दीपावली से पहले बिलाई चीनी मिल किसानों को देगी 14 करोड़ – Hindustan

Bijnor News: बिलाई शुगर मिल से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा चलाए जा रहे भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं आंदोलन के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल के कार्यालय में वार्ता हुई। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने बताया कि वार्ता के दौरान बिलाई चीनी मिल के अधिकारियों ने दीपावली से पहले चीनी मिल क्षेत्र के किसानों को 14 करोड़ देने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिलाई चीनी मिल चलने के 10 दिन के अंदर पिछला पूरा भुगतान करेंगी और 20 से 25 दिन में नए सत्र का भुगतान शुरू करेंगी।
जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिलाई शुगर मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना सुभाष तोमर के साथ संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान मिल अधिकारियों ने जिलाधिकारी बिजनौर को भुगतान के संबंध में लिखित आश्वासन दिया। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने बताया कि लिखित प्रस्ताव के अनुसार, मिल प्रबंधन दीपावली से पहले डायवर्जन के 10 करोड़ रुपये तथा शेष बची चीनी के मूल्य के लगभग 4 करोड़ रुपये किसानों के गन्ना भुगतान में देगा।
किसानों की एकजुटता से मिली जीत
यह किसानों की एकजुटता और अधिकारियों की सख्त कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में मिल शुरू होने के दो से तीन महीने बाद तक भी किसानों का पिछला भुगतान पूरा नहीं हो पाता था। मिल प्रबंधन नए सत्र की चीनी बेचकर पिछले सत्र का भुगतान करता था, जिसके कारण किसानों का भुगतान लगातार लंबित होता रहता था।
वादा खिलाफी हुई तो होगा आंदोलन
दिगंबर सिंह ने बताया कि इस बार मिल अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया है कि नए पेराई सत्र की चीनी से नए सत्र के गन्ने का भुगतान किया जाएगा और किसी प्रकार का डायवर्जन नहीं किया जाएगा। दिगम्बर सिंह ने कहा कि यदि वादाखिलाफी हुई और निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया गया तो किसान दोबारा आंदोलन के लिए तैयार हैं।
वार्ता में ये रहे मौजूद
संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही, अतुल कुमार बालियान, नितेंद्र प्रधान, नौबहार सिंह, सुरेश प्रधान एवं मोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवराज सिंह त्यागी पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में बिजनौर के ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
युवराज त्यागी वेस्ट यूपी में मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, इन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) जनपद बिजनौर के ब्यूरो चीफ हैं। 2022 से ब्यूरो चीफ की भूमिका में उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स, लाइव हिन्दुस्तान और जनपद में पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है। फॉरेस्ट से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्टोरी करने के कारण आपकी एक मजबूत विशेषज्ञता वन विभाग, वन्यजीव और उससे जुड़े तकनीकी व प्रशासनिक मुद्दों पर भी है।

करियर का सफर
युवराज त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में अमर उजाला अखबार से की। 2011 में युवराज दैनिक जागरण और 2015 में हिन्दुस्तान अखबार के साथ जुड़े। कॅरियर की शुरूआत में मेरठ- मुजफ्फरनगर में रिपोर्टिंग के बाद इन्होंने कई वर्ष डेस्क पर कार्य करके विशेज्ञता हासिल की। डेस्क के कार्य में पकड़ बनाने के बाद कई जिलों के डेस्क प्रभारी रहने के साथ ही चुनाव डेस्क प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन किया। 2022 से हिन्दुस्तान में जनपद बिजनौर की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और एलएलबी की पढ़ाई के कारण युवराज को कानून, चुनाव प्रक्रिया और उससे जुड़े मुद्दों की अच्छी समझ है। इसलिए युवराज कानूनी मामलों, चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों पर सटीक विश्लेषण कर सकते हैं। एमजेएमसी (पत्रकारिता में स्नातकोत्तर) होने के कारण युवराज की विशेषज्ञता तथ्यपरक पत्रकारिता के साथ जटिल विषयों को आंकड़ों के साथ स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की है।

प्रशासन, फॉरेस्ट और लक्ष्य
क्राइम, प्रशासन, फॉरेस्ट और इससे जुड़े तकनीकि विषयों पर युवराज की गहरी समझ है। फॉरेस्ट में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। युवराज का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News