Varanasi News: बनारस में 28 से होगा बिनाले, 100 उद्योगपति करेंगे शिरकत – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। भारतीय संस्कृति, कला, और सभ्यताओं पर आधारित तीन दिवसीय सांस्कृतिक-विरासत कार्यक्रम ‘बनारस बिनाले’ 28 से 30 नवम्बर के बीच होने जा रहा है। यह भव्य द्विवार्षिक आयोजन संस्कृति मंत्रालय आयोजित करेगा। इसका थीम ‘काशी/लाइट: द सिटी ऐज सेंसरियम’ रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री आना तय हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न स्थलों पर आयोजन होंगे। इसमें ताज होटल, भारत कला भवन, ज्ञान प्रवाह, टीएफसी सहित आधा दर्जन जगह चिह्नित किए जा रहे हैं। आयोजन में देश के टॉप 100 उद्योगपति के साथ ही बनारस की संस्कृति, कला औऱ सभ्यताओं के जानकार आएंगे।
विश्व के करीब दर्जनभर देशों के विशेषज्ञ और उद्योगपति विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। चार दिसम्बर से दिल्ली के कुतुब मीनार परिसर में आयोजित होने वाले ‘द इंडिया बिनाले 2026’ का बनारस में प्री-इवेंट कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रदर्शनी, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान किए जाएंगे। नई दिल्ली में 4 दिसम्बर से 108 दिनों तक पुराना किला, लाल किला, कुतुब मीनार, जंतर-मंतर, लोधी गार्डन आदि ऐतिहासिक स्थल और संग्रहालय आदि स्थलों पर आयोजन होगा। ‘तत् त्वम् असि’ थीम पर आयोजन होगा।गौरतलब है कि बिनाले मूलरूप से इटली में आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी है। 19 अप्रैल 1893 को वेनेशियन सिटी काउंसिल ने राजा अम्बर्टो और सेवॉय की मार्गेरिटा की रजत जयंती मनाने के लिए इतालवी कला की द्विवार्षिक प्रदर्शनी स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। एक साल बाद परिषद ने प्रदर्शनी के एक भाग को विदेशी कलाकारों के लिए भी आरक्षित करने, जूरी द्वारा चुने गए बिन बुलाए इतालवी कलाकारों के कार्यों को स्वीकार करने का निर्णय लिया। पहला बिनाले 1895 में हुआ। जिसमें कंटेंपररी आर्ट, आर्किटेक्चर, म्यूज़िक, थिएटर, फ़िल्म और कंटेंपररी डांस को शामिल किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News