Saraikela News: राष्ट्रीय कोल सेना ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा—लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो – Hindustan

Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म मामले को लेकर राष्ट्रीय कोल सेना का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। संगठन ने इस पूरी घटना को गंभीर प्रशासनिक विफलता करार देते हुए अब सीधे महामहिम राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन का साफ कहना है कि पीड़ित महिला की गरिमा और न्याय के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय कोल सेना के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि इस मामले में न केवल प्रत्यक्ष रूप से संलिप्त दोषियों को सजा मिले, बल्कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार आला अधिकारियों पर भी ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो एक नजीर पेश करे।
संगठन के अनुसार, यह कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो भविष्य में पुलिस व्यवस्था के भीतर इस तरह की जघन्य और शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति को पूरी तरह रोक सके और पूरे सिस्टम को एक कड़ा संदेश दे। इस दौरान संगठन की ओर से इस पूरे मामले पर रणनीति बनाने और विरोध दर्ज कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोल सेना के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु बानरा के साथ मुख्य रूप से संगठन के प्रधान सचिव कोल झारखंड बोदरा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रशासनिक लचरता पर गहरी आपत्ति जताई और कहा कि जब तक इस मामले में शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय नहीं होती और पूरे जिला पुलिस प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं की जाती, तब तक उनका यह न्याय का संघर्ष जारी रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News